सांसद खेल महोत्सव : सांसद मनोज तिवारी और बृजमोहन अग्रवाल के हाथों छग टेनिस संघ महासचिव गुरुचरण सिंह होरा का सम्मान
रिपोर्ट : विजय सिन्हा | सच बोलो न्यूज

रायपुर। देश के युवाओं को खेलों के माध्यम से नई दिशा देने और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देशभर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित में आयोजित सांसद खेल महोत्सव (रायपुर) के तीन दिवसीय मेगा फाइनल एवं समापन समारोह के दूसरे दिन भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद तथा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सांसद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया और मैदान में मौजूद खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। स्टेडियम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेलप्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिससे आयोजन का माहौल अत्यंत उत्साहपूर्ण नजर आया।

खेल जगत के विशिष्ट योगदानकर्ताओं का हुआ सम्मान

सांसद खेल महोत्सव रायपुर कार्यक्रम

सांसद खेल महोत्सव के अवसर पर विभिन्न खेल विधाओं के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेल जगत में राजधानी रायपुर और छत्तीसगढ़ का नाम प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले खेल पदाधिकारियों, वरिष्ठ खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मान दिया गया।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ में टेनिस को नई पहचान दिलाने वाले, खेल प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले छत्तीसगढ़ टेनिस एसोसिएशन के महासचिव एवं ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सांसद मनोज तिवारी और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें मोमेंटो भेंट कर एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम किया रोशन

सम्मान समारोह के दौरान बताया गया कि गुरुचरण सिंह होरा ने खेल प्रशासन में रहते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

वे ब्रिक्स गेम्स में पूरे भारत से चयनित होकर टीम इंडिया के मैनेजर रहे, जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।

इसके अलावा हाल ही में डेविस कप में भारतीय टीम के समन्वयक के रूप में उन्होंने भारतीय दल का नेतृत्व किया और स्वीट्ज़रलैंड के खिलाफ 3–1 की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई।

उनके इस योगदान को देखते हुए सांसद खेल महोत्सव के मंच से उन्हें सम्मानित किया गया, जिसे खेल प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

गुरुचरण सिंह होरा ने जताया आभार

गुरुचरण सिंह होरा

सम्मान प्राप्त करने के बाद गुरुचरण सिंह होरा ने आयोजकों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में जिस तरह से खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, उससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन खिलाड़ियों को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ एक स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में सहायक हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से इस भव्य आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सका है। ऐसे आयोजन प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करते हैं और खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

आयोजन को सफल बनाने वालों के प्रति आभार

मुख्य अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं और व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने खेल संघों, नगर निगम, जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस प्रशासन, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, व्यायाम शिक्षकों, खेल अधिकारियों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों के योगदान की सराहना की।

बड़ी संख्या में गणमान्य लोग रहे उपस्थित

सांसद खेल महोत्सव में सम्मान समारोह

कार्यक्रम में विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, महापौर मीनल चौबे, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जितेंद्र धुरंधर, कबड्डी संघ अध्यक्ष विजय अग्रवाल, सभी जोन अध्यक्ष, पार्षदगण, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

13 खेल विधाओं में हो रही प्रतियोगिताएं

उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है। आयोजन में कुश्ती, खो-खो, शतरंज सहित कुल 13 अलग-अलग खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है।

इस आयोजन से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि राजधानी रायपुर में खेल संस्कृति को भी नई ऊर्जा मिली है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों के हाथों विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

समापन समारोह कल

सांसद खेल महोत्सव का समापन समारोह कल में आयोजित किया जाएगा। समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से जुड़कर खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य अतिथि समारोह में शामिल होंगे।